शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निवेशकों के लिए अदानी पावर पर लंबी अवधि का नजरिया कैसा है, अभी खरीदें या इंतजार करें?

आलोक रंजन जानना चाहते हैं कि उन्हें अदानी पावर (Adani Power) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 750 शेयर 55 रुपये के भाव पर खरीदे है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि 55 रुपये की खरीद बहुत निचले स्तर पर हुई थी, यानी निवेशक पहले से ही अच्छे फायदे में हैं। यह खरीद लगभग दो से ढाई साल पहले की मानी जा सकती है। ऐसे में सवाल यह नहीं है कि स्टॉक अच्छा है या नहीं, बल्कि यह है कि मौजूदा करेक्शन के दौरान और जोड़ना कितना समझदारी भरा होगा। 

अदानी पावर में गिरावट का दौर

अदानी पावर में जो तेजी आई थी, उसके बाद अब स्टॉक अपने पूरे रिट्रेसमेंट यानी करेक्शन के दौर से गुजर रहा है। जब किसी शेयर में करेक्शन शुरू होता है और वह 50-DMA (50 दिन का मूविंग एवरेज) के ऊपर टिक नहीं पाता, तो संभावना रहती है कि करेक्शन 200-DMA या उसके आसपास तक जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि करेक्शन प्राइस करेक्शन है या टाइम करेक्शन। जनवरी में आने वाले कंपनी के नतीजे भी अहम होंगे। नतीजों के बाद तस्वीर ज्यादा साफ़ हो सकती है। वैकल्पिक रूप से, अगर भाव 125 रुपये के आसपास मजबूत सपोर्ट बनाता है, तब भी दोबारा रिव्यू किया जा सकता है। कुल मिलाकर, अभी धैर्य रखना और सही स्तर या नतीजों के बाद फैसला लेना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।


(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख