शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल के शेयर में आगे क्या करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

अरुण सक्सेना जानना चाहते हैं कि उन्हें आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रांड्स के शेयर में आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए। उन्होंने यह शेयर 200 की संख्या में 140 रुपये के भाव पर खरीदा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस स्टॉक में और तेजी की संभावना है या निवेशकों को फिलहाल इंतजार करना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि इस स्टॉक को लेकर सबसे अहम बात यह है कि मैनेजमेंट ने अब अपने ग्रुप स्ट्रक्चर को लेकर पूरी तरह स्पष्टता दे दी है। कंपनी ने साफ कहा है कि आगे किसी भी तरह के मर्जर या डीमर्जर पर उनका फोकस नहीं रहेगा। जो सेगमेंटेशन करना था, वह पूरा हो चुका है। एक तरफ एथनिक और दूसरी तरफ वेस्टर्न व पेंटालून जैसे ब्रांड्सअब दोनों ही बिजनेस अपने-अपने ग्रोथ पाथ पर फोकस करेंगे। 

बिजनेस के नजरिए से देखें तो रिटेल और फैशन सेगमेंट में भारत के पास लंबी अवधि का जबरदस्त अवसर है। आदित्य बिरला ग्रुप के अलावा अरविंद, ट्रेंट जैसे बड़े खिलाड़ी भी इसी स्पेस में हैं, जो इस बात का संकेत है कि यह सेक्टर आने वाले 5 से 10 साल में काफी बड़ा हो सकता है। बढ़ती आबादी, प्रति व्यक्ति आय में इजाफा और डिस्पोजेबल इनकम का बढ़ना इस सेक्टर के लिए मजबूत सपोर्ट बनाता है। आदित्य बिरला लाइफस्टाइल ब्रांड्स का मॉडल भी काफी हद तक एसेट-लाइट है, जहां ब्रांड और मार्केटिंग पर ज्यादा फोकस है, न कि भारी इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग पर। यही बात इसे लंबे समय में एक स्थिर ग्रोथ स्टोरी बनाती है।

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल का भविष्य क्या है?

अपसाइड की बात करें तो 150 रुपये के ऊपर निकलने से पहले इसमें किसी मजबूत ट्रेंड की पुष्टि नहीं होगी। तब तक यह स्टॉक एक सीमित दायरे में घूमता रह सकता है, जिसे “चोकिंग ज़ोन” कहा जा सकता है। जैसे-जैसे कंपनी अपने नंबर्स डिलीवर करती जाएगी और ग्रोथ विजिबिलिटी बढ़ेगी, वैसे-वैसे इसमें मूवमेंट की साफ तस्वीर सामने आएगी। कुल मिलाकर, मैनेजमेंट की स्ट्रक्चरल क्लैरिटी, सेक्टर का लंबी अवधि का पोटेंशियल और सीमित डाउनसाइड इसे होल्ड करने लायक बनाते हैं। बशर्ते निवेशक के पास धैर्य और लंबी अवधि का नजरिया हो।


(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख