शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ शेयर में रिकवरी आएगी या नहीं? टेक्निकल एनालिसिस से समझिए

तनीर सिन्हा जानना चाहते हैं कि उन्हें डीएलएफ (DLF) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि डीएलएफ के चार्ट पर इस समय दो बड़े ब्रेकडाउन साफ दिखते हैं। एक 750 के आसपास और दूसरा करीब 715 के लेवल पर। दो-दो अहम सपोर्ट टूटने के बाद स्टॉक का स्ट्रक्चर कमजोर माना जाता है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि रिकवरी कितनी मजबूत होगी और कितनी टिकाऊ रहेगी। शॉर्ट कवरिंग संभव है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह बड़े या स्थायी उछाल में बदले। 

मौजूदा स्थिति डीएलएफ के लिए शॉर्ट टर्म में अनुकूल नहीं कही जा सकती। यह एक ऐसा ट्रेड बन चुका है जहां नुकसान इसलिए हुआ क्योंकि खरीद उस जगह हुई जहां टेक्निकल तौर पर खतरे का संकेत पहले से मौजूद था। अब आगे का रास्ता समय तय करेगा। रिकवरी आए भी तो उसे मौके की तरह देखना ज्यादा व्यावहारिक होगा, न कि ट्रेंड बदलने के संकेत की तरह।


(शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!