शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर में गिरावट क्यों? एक्सपर्ट ने बताया असली कारण

अनुपम सिंह जानना चाहते हैं कि उन्हें एलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 200 के स्तर पर खरीदारी की है । आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि फिलहाल एलिकॉन इंजीनियरिंग के फंडामेंटल्स में कोई बड़ी खराबी नजर नहीं आती। असल में यह पूरा सेक्टर, कैपिटल गुड्स, इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर, एक साइक्लिकल फेज़ से गुजर रहा है। डेढ़-दो साल पहले ही इस सेक्टर में मैच्योरिटी के संकेत मिलने लगे थे और अब अगला बड़ा साइकिल शुरू होने में आमतौर पर दो से ढाई साल का समय लग जाता है। यही वजह है कि इस समय इस सेक्टर से बहुत तेज़ रिटर्न की उम्मीद करना यथार्थवादी नहीं होगा।

यह करेक्शन मुख्य रूप से सेक्टर-साइकिल से जुड़ा हुआ माना जा सकता है, न कि कंपनी-विशेष की किसी गंभीर समस्या से। एलिकॉन की बैलेंस शीट अपेक्षाकृत मजबूत है, कंपनी पर कर्ज का दबाव नहीं है और लगभग 20% के आसपास का आरओई (ROE) दे रही है, जो इस तरह की कंपनियों के लिए एक स्वस्थ संकेत है। इसका मतलब यह है कि जब भी सेक्टर में अगला ग्रोथ साइकिल आएगा, कंपनी उसका लाभ उठाने के लिए तैयार स्थिति में होगी। 

एलेकॉन इंजीनियरिंग पर लंबी अवधि का नजरिया

200 रुपये के भाव पर खरीदे गए निवेशक एक कंफर्टेबल स्थिति में हैं। एलिकॉन इंजीनियरिंग में मौजूदा नरमी को फंडामेंटल समस्या की बजाय एक साइक्लिकल करेक्शन के रूप में देखा जा सकता है। अगर निवेशक में इंतजार करने का धैर्य है, तो तीन साल के नजरिये से इस कंपनी के साथ बने रहना एक व्यावहारिक फैसला माना जा सकता है, क्योंकि असली लाभ तब मिलेगा जब सेक्टर का अगला ग्रोथ साइकिल शुरू होगा।


(शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख