शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए जियो फाइनेंशियल शेयरों का विश्लेषण, खरीदें या होल्ड करें?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर ने हाल के महीनों में निवेशकों को थोड़ा निराश किया है। ऐसें में आइए, बाजार विश्लेषक विकास सेठी से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक विकास सेठी का कहना है कि जियो फाइनेंशियल का शेयर 300 रुपये के स्तर के आसपास लंबे समय से सीमित दायरे में घूमता नजर आ रहा है। हालांकि, सिर्फ हालिया कीमतों के आधार पर इस कंपनी की संभावनाओं को आंकना सही नहीं होगा। जियो फाइनेंस एक मजबूत ग्रुप की कंपनी है और एनबीएफसी (NBFC as a space) सेक्टर में इसकी मौजूदगी इसे भविष्य के लिहाज से आकर्षक बनाती है। रिलायंस ग्रुप की मजबूत ब्रांड वैल्यू, विशाल कस्टमर बेस और टेक्नोलॉजी व डिजिटल फोकस जियो फाइनेंस को खास बढ़त देते हैं। कंपनी ने कुछ अहम टाई-अप्स भी किए हैं और ब्लैकरॉक के साथ म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की संभावनाएं इसके बिजनेस मॉडल को और मजबूत बनाती हैं। इस तरह की रणनीतिक साझेदारियां आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार दे सकती हैं।

अगर किसी निवेशक का नजरिया दो से तीन साल या उससे अधिक का है, तो मौजूदा स्तरों पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक सुरक्षित और क्वालिटी स्टॉक के रूप में देखा जा सकता है। डाउनसाइड रिस्क सीमित लगता है, जबकि लंबी अवधि में अपसाइड की संभावना अच्छी दिखाई देती है। मजबूत मैनेजमेंट, अच्छी पेडिग्री और रिलायंस जियो व रिलायंस रिटेल जैसे प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा कस्टमर बेस इसे भविष्य के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बनाता है।

(शेयर मंथन, 10 जनवरी 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख