शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑटो सेक्टर में कहाँ दिख रहा है बड़ा मौका?

भारतीय शेयर बाजार इस समय एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है। सेक्टोरल स्तर पर चार बड़े अवसरों की पहचान की है- ऑटो, फार्मा एवं हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स और पावर।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि ऑटो सेक्टर में उनका फोकस खासतौर पर ऑटो एंसिलरी और कंपोनेंट सप्लायर्स पर है। उनका मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों और नई तकनीकों के चलते व्हीकल्स में कंटेंट बढ़ता जा रहा है, जिससे कंपोनेंट सप्लायर कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वहीं पारंपरिक इंजन आधारित कंपनियों में चुनौतियां बनी रह सकती हैं। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा अवसर ऑटो एंसिलरी और कंपोनेंट सप्लायर कंपनियों में हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और नई टेक्नोलॉजी के कारण “कंटेंट पर व्हीकल” लगातार बढ़ रहा है। इसलिए उन कंपनियों पर फोकस करना चाहिए जो ऑटोमेशन, टेक्नोलॉजी और वाहन कंपोनेंट सप्लाई से जुड़ी हैं। उन्होंने पारंपरिक ICE इंजन आधारित कंपनियों से थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी।


(शेयर मंथन, 12 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख