शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार, महँगाई और वैश्विक तनाव, निवेशकों के लिए क्या संकेत?

भारतीय शेयर बाजार इस समय कई बड़े घरेलू और वैश्विक कारकों के दबाव में दिखाई दे रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री की हालिया अपील ने यह संकेत दिया कि आने वाले समय में सरकार कुछ कठिन आर्थिक कदम उठा सकती है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका-चीन संबंध, ईरान संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें निवेशकों की चिंता बढ़ा रही हैं। शोमेश कुमार का मानना है कि प्रधानमंत्री का संदेश किसी नए संकट की घोषणा नहीं था, बल्कि उन आर्थिक कदमों की “मेंटल तैयारी” थी जो सरकार को आगे चलकर लेने पड़ सकते हैं। उनका कहना है कि असली नुकसान पहले ही तब शुरू हो चुका था जब ब्रेंट क्रूड 110-120 डॉलर के स्तर तक पहुंच गया और रुपये पर दबाव बढ़ने लगा।

(शेयर मंथन, 18 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!