शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या ऑयल इंडिया शेयर में मुनाफा दिख रहा? जानिए एक्सपर्ट की राय

संदीप अग्रवाल जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि ऑयल इंडिया शेयर में अभी तेजी की शुरुआत भर हुई है और यह आगे भी मजबूत मूवमेंट दिखा सकता है, लेकिन इसमें जोखिम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकारी नियंत्रण वाले सेक्टरों में हमेशा ओवरनाइट रिस्क बना रहता है। चाहे तेल कंपनियां हों या गोल्ड से जुड़ी सरकारी नीतियां, सरकार कभी भी हस्तक्षेप कर सकती है। यही कारण है कि ऐसे शेयरों में आंख बंद करके लंबे समय तक बैठना सही रणनीति नहीं मानी जाती। निवेशकों को लगातार बाजार और सरकारी फैसलों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

तकनीकी स्तरों की बात करें तो 460 रुपये को महत्वपूर्ण सपोर्ट बताया गया है। फिलहाल शेयर 500 रुपये के ऊपर निकल चुका है और 518 रुपये के आसपास पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक शेयर 500 रुपये के नीचे ज्यादा कमजोर नहीं होता, तब तक इसमें खरीदारी का माहौल बना रह सकता है। हालांकि 460 रुपये के नीचे जाने पर इसे रिस्क जोन माना जाएगा और वहां सतर्कता बढ़ानी होगी।

बढ़ते कच्चे तेल के दाम ऑयल इंडिया जैसी कंपनियों के लिए शुरुआती तौर पर फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन यही स्थिति सरकार के हस्तक्षेप की वजह भी बन सकती है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि जब तेल कंपनियां ज्यादा मुनाफा कमाने लगती हैं तो सरकार आम जनता पर बोझ कम करने के लिए इन कंपनियों से अंडर-रिकवरी का हिस्सा उठाने को कह सकती है। यानी तेल के ऊंचे दाम पूरी तरह कंपनी के फायदे में नहीं जाते, क्योंकि सरकार संतुलन बनाने के लिए कदम उठा सकती है।

यही रहा कि फिलहाल शेयर में अवसर मौजूद है और निवेशक मुनाफा बना सकते हैं, लेकिन रणनीति पूरी तरह सतर्कता वाली होनी चाहिए। जब तक परिस्थितियां अनुकूल हैं तब तक शेयर में बने रहना ठीक हो सकता है, लेकिन यदि सरकारी दबाव बढ़ता है या स्टॉक कमजोर होने लगे तो समय रहते मुनाफा सुरक्षित करना जरूरी होगा।

(शेयर मंथन, 20 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!