शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेबी केमिकल्स में निवेश रखें या ट्रेडिंग का नजरिया अपनाएं?

जेबी केमिकल्स में 2073 रुपये के आसपास निवेश करने वाले निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसे एक साल के निवेश के रूप में रखा जाए या फिर ट्रेडिंग अवसर के रूप में देखा जाए।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस सवाल का जबाव शेयर के मौजूदा वैल्यूएशन और कंपनी की ग्रोथ प्रोफाइल में छिपा हुआ है। कंपनी की गुणवत्ता पर कोई बड़ा सवाल नहीं है और फार्मा सेक्टर में इसकी अच्छी पहचान है। लेकिन हालिया तिमाही नतीजों में बिक्री वृद्धि कमजोर रही है। ऐसे समय में जब शेयर लगभग 50 गुना के वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा हो, बाजार की अपेक्षाएं काफी ऊंची होती हैं। यदि कंपनी उन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती, तो शेयर लंबे समय तक सीमित दायरे में फंसा रह सकता है।

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार 2050 से 2200 रुपये का क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कंसोलिडेशन जोन बन सकता है। यदि शेयर इस दायरे में टिकता है तो निवेशकों को कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन यदि यह सपोर्ट जोन टूटता है, तो अगला महत्वपूर्ण स्तर 1850 रुपये के आसपास दिखाई देता है। ऐसे में निवेशकों को अपने जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार निर्णय लेना होगा।

सबसे बड़ा डर यह नहीं है कि शेयर में भारी गिरावट आएगी, बल्कि यह है कि ऊंचे वैल्यूएशन के कारण लंबे समय तक अपेक्षित वेल्थ क्रिएशन न हो सके। यानी कंपनी अच्छी हो सकती है, लेकिन निवेशकों को उतना रिटर्न नहीं मिले जितनी उम्मीद की जा रही है। इसलिए फिलहाल जेबी केमिकल्स में निवेशकों को भावनाओं की बजाय वैल्यूएशन, ग्रोथ और तकनीकी स्तरों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए।

(शेयर मंथन, 11 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!