शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या एफआईआई की खरीदारी से बदल गया बाजार का ट्रेंड?

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हालिया खरीदारी को लेकर भी विशेषज्ञ सतर्क नजरिया अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि हाल ही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा की गई बड़ी खरीदारी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है, लेकिन इसे बाजार के लिए बड़ा संकेत मानने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह खरीदारी मुख्य रूप से इंडेक्स रीबैलेंसिंग के कारण हुई थी, न कि भारतीय बाजार को लेकर किसी बड़े रणनीतिक बदलाव की वजह से। एफआईआई तब तक स्थायी रूप से वापसी नहीं करेंगे जब तक उन्हें मजबूत आर्थिक वृद्धि, स्थिर मुद्रा और बेहतर कमाई की संभावनाएं नजर नहीं आतीं। इसलिए निवेशकों को केवल एक दिन की खरीदारी के आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालने से बचना चाहिए।


(शेयर मंथन, 24 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!