शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जियो आईपीओ से पहले रिलायंस में निवेश करें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

रिलायंस इंडस्ट्रीज की हालिया एजीएम (AGM) के बाद एक बार फिर Jio Platforms के IPO को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या IPO से पहले रिलायंस के शेयर में निवेश करना सही रहेगा? इसी सवाल का जवाब देते हुए बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल मौजूदा स्तर पर उन्हें रिलायंस के शेयर को लेकर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं दिख रहा है। कंपनी ने पहले भी Jio Platforms के IPO की टाइमलाइन का संकेत दिया था। हालांकि इसमें थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है। लेकिन केवल IPO की खबर के आधार पर रिलायंस के शेयर में निवेश करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उनका कहना है कि अगर शेयर 1,150-1,200 रुपये के स्तर के आसपास आता है तो वहां निवेश का बेहतर मौका बन सकता है। मौजूदा 1,350-1,400 रुपये के स्तर की तुलना में निचले स्तर पर रिस्क-रिवार्ड ज्यादा आकर्षक नजर आता है।

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक्सपर्ट ने बताया कि 38 फीसदी रिट्रेसमेंट का स्तर भी करीब 1,150 रुपये के आसपास बनता है और पहले यह लेवल काम भी कर चुका है। उनका मानना है कि यदि शेयर 1,100 रुपये के आसपास एक रेक्टेंगुलर पैटर्न बनाता है तो वहां से लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर एंट्री मिल सकती है। ऐसे में मौजूदा स्तर से करीब 10 फीसदी की गिरावट आने पर निवेश का अवसर अधिक मजबूत माना जा सकता है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रिलायंस में बहुत बड़ा डाउनसाइड फिलहाल नहीं दिखता। यदि शेयर 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के आसपास सपोर्ट लेता है तो यहां से रिवर्सल भी संभव है। ऐसी स्थिति में शेयर केवल 50-डे मूविंग एवरेज तक ही नहीं, बल्कि 1,500 रुपये के स्तर तक भी बढ़ सकता है।

फिर भी इस समय चार्ट पर पूरी तरह स्पष्ट संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसलिए केवल तकनीकी चार्ट देखकर फैसला लेने के बजाय निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स का भी अच्छी तरह विश्लेषण करना चाहिए। उनका निष्कर्ष है कि मौजूदा स्तर पर वह रिलायंस को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं और 1,150 रुपये के आसपास का स्तर निवेश के लिहाज से ज्यादा आरामदायक और आकर्षक माना जा सकता है।


(शेयर मंथन, 26 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!