शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी इंडेक्स 24,000 तक फिसला तो बनेगा बड़ा मौका? एक्सपर्ट ने बताया निवेश का लेवल

आईटी इंडेक्स में लगातार कमजोरी के बीच निवेशकों के मन में सवाल है कि गिरावट कहां तक जा सकती है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर आईटी इंडेक्स 24,000 से 24,500 के दायरे तक पहुंचता है तो यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर बन सकता है। उनके मुताबिक, यह स्तर करीब 61.8 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट के आसपास होगा, जिसे तकनीकी विश्लेषण में मजबूत सपोर्ट माना जाता है। मौजूदा स्तर से लगभग 10 से 11 फीसदी की अतिरिक्त गिरावट के बाद इंडेक्स का वैल्यूएशन भी काफी आकर्षक हो जाएगा और निवेश का जोखिम पहले की तुलना में कम हो सकता है।

हालांकि यह भी कहा कि अगर आईटी कंपनियां भविष्य में ग्रोथ नहीं दिखा पातीं और 'जीरो ग्रोथ' वाली कंपनियां बन जाती हैं, तो उन्हें ऊंचे वैल्यूएशन का फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए निवेशकों को केवल गिरावट देखकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए, बल्कि कंपनियों की भविष्य की ग्रोथ क्षमता का भी आकलन करना चाहिए।


(शेयर मंथन, 26 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख