शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआई के लिए खरीदारी करेंगी आईटी कंपनियां, बड़ी कंपनियों के बचने की जताई उम्मीद

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में भारतीय आईटी कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती समय की है।

उनका कहना है कि लाखों कर्मचारियों को नई तकनीक के अनुसार प्रशिक्षित करने में काफी समय लगेगा। ऐसे में बड़ी आईटी कंपनियां ऑर्गेनिक ग्रोथ के साथ-साथ AI स्टार्टअप्स का अधिग्रहण (Acquisition) कर अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि दुनिया की बड़ी आईटी कंपनी एक्सेंचर भी AI और इनऑर्गेनिक ग्रोथ पर लगातार निवेश बढ़ा रही है। भारत में भी कई छोटे AI स्टार्टअप तेजी से काम कर रहे हैं, जिन्हें भविष्य में बड़ी आईटी कंपनियां खरीद सकती हैं। यही वजह है कि उनके पास बदलाव के साथ आगे बढ़ने का अवसर मौजूद है।

हालांकि यह भी चेतावनी दी कि सभी कंपनियां इस बदलाव में सफल नहीं होंगी। उनके अनुसार, सबसे ज्यादा जोखिम मिडकैप और स्मॉलकैप आईटी कंपनियों में है, जबकि लार्जकैप कंपनियों के पास मजबूत बैलेंस शीट, अनुभव और पर्याप्त नकदी होने के कारण उनके अस्तित्व पर खतरा कम है। भले ही वे असाधारण रिटर्न न दें, लेकिन समय के साथ स्थिर और इंडेक्स के अनुरूप रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं।
 

(शेयर मंथन, 26 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख