शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा केमिकल्स में 15-20% रिटर्न का मौका? एक्सपर्ट बोले- शॉर्ट से मीडियम टर्म निवेशक अभी क्या करें

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए?  आइए, बाजार विश्लेषक से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग (Tradeswift Broking) के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि टाटा केमिकल्स ने हाल ही में मजबूत प्रदर्शन किया है और स्टॉक में अच्छी रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। उनके अनुसार, मार्च तिमाही के कमजोर नतीजों का असर अब काफी हद तक शेयर की कीमत में शामिल हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में स्टॉक के प्रदर्शन में सुधार की संभावना बन रही है। कंपनी का बड़ा कारोबार बेसिक केमिकल्स से जुड़ा है, जिससे सेक्टर में सुधार का लाभ इसे मिल सकता है।

जिन निवेशकों के पास यह शेयर पहले से मौजूद है, वे फिलहाल इसे होल्ड कर सकते हैं। वहीं, मौजूदा स्तरों पर नए निवेश की भी संभावना बनती दिख रही है। उनका मानना है कि शॉर्ट से मीडियम टर्म में टाटा केमिकल्स ₹850 से ₹900 तक का स्तर छू सकता है। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को जरूरत से ज्यादा ऊंचे लक्ष्य तय करने से बचने की सलाह भी दी।

उनके मुताबिक, कई बार निवेशक बड़े लक्ष्य की उम्मीद में मुनाफावसूली का मौका गंवा देते हैं। यदि कोई शेयर दो से तीन महीनों में 15% से 20% तक का रिटर्न देता है, तो यह एक बेहतरीन कमाई मानी जा सकती है। ऐसे रिटर्न को वार्षिक आधार पर देखें तो यह काफी आकर्षक साबित होता है। इसलिए समय पर मुनाफा बुक करना भी सफल निवेश रणनीति का अहम हिस्सा है।

 

(शेयर मंथन, 29 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख