शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक्सटाइल और सीमेंट सेक्टर पर बुलिश एक्सपर्ट, इन शेयरों में दिख रहे निवेश के मौके

बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की नजर अब उन सेक्टर्स पर है, जहां वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक बने हुए हैं।

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि मौजूदा समय में टेक्सटाइल सेक्टर सबसे मजबूत दांवों में से एक हो सकता है। उनका कहना है कि भारत को मिलने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का सबसे बड़ा फायदा टेक्सटाइल कंपनियों को मिल सकता है। इसके अलावा सरकार भी रोजगार सृजन वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसमें टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाता है। प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम, बेहतर होती बैलेंस शीट और आकर्षक वैल्यूएशन इस सेक्टर को निवेश के लिए दिलचस्प बना रहे हैं।

टेक्सटाइल सेक्टर में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स, पर्ल ग्लोबल और नितिन स्पिनर्स जैसे शेयरों का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्ल ग्लोबल और नितिन स्पिनर्स उनके पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) का हिस्सा हैं। उनके अनुसार, निवेशकों को इस समय टेक्सटाइल शेयरों पर खास नजर रखनी चाहिए क्योंकि आने वाले समय में इस सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

टेक्सटाइल के अलावा एक्सपर्ट ने सीमेंट सेक्टर में भी अवसर दिखाई देने की बात कही। उनका मानना है कि फिलहाल सीमेंट कंपनियां क्षमता विस्तार (कैपेक्स) के दौर से गुजर रही हैं, जिससे अल्पावधि में सेक्टर पर दबाव है। हालांकि सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार बढ़ते खर्च से आने वाले वर्षों में सीमेंट की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने स्टार सीमेंट को एक आकर्षक विकल्प बताया और कहा कि यह शेयर अभी तक बाजार की तेजी में ज्यादा भाग नहीं ले पाया है। उनके मुताबिक, स्टॉक में बॉटमिंग की प्रक्रिया दिखाई दे रही है और मौजूदा स्तरों पर इसमें निवेश किया जा सकता है।

उत्तर-पूर्व और पश्चिम बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की संभावनाएं बढ़ने से स्टार सीमेंट जैसी कंपनियों को भी फायदा मिल सकता है। ऐसे में जिन निवेशकों का नजरिया मध्यम से लंबी अवधि का है, वे टेक्सटाइल और चुनिंदा सीमेंट शेयरों पर ध्यान दे सकते हैं।


(शेयर मंथन, 29 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख