शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीपीसीएल शेयर आउटलुक- शॉर्ट से मीडियम टर्म में 350–400 का टारगेट संभव, एक्सपर्ट का पॉजिटिव नजरिया

बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट का नजरिया फिलहाल काफी सकारात्मक बना हुआ है।

ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि मौजूदा स्तरों पर शेयर को लेकर कोई बड़ी कमजोरी नहीं दिख रही है और इसे एक मजबूत रिस्क-रिवॉर्ड सेटअप के रूप में देखा जा रहा है। जिस तरह का करेक्शन पहले देखने को मिला था, उसके बाद अब स्टॉक काफी आकर्षक लेवल पर पहुंच चुका है। उनके अनुसार, 300–310 रुपये के आसपास का जोन एक अच्छा सपोर्ट एरिया माना जा सकता है, जहां से शेयर में नीचे की ओर बड़ी गिरावट की संभावना कम दिखती है। इसलिए निवेशकों को इन लेवल्स पर डरने की जरूरत नहीं है और धीरे-धीरे एंट्री की जा सकती है।

शॉर्ट से मीडियम टर्म के नजरिए से बीपीसीएल में 350 से 400 रुपये तक के टारगेट देखने की संभावना जताई जा रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि ऑयल मार्केट की स्थिति और क्रूड ऑयल के उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी की फंडामेंटल स्थिति मजबूत बनी हुई है। ऐसे में यह स्टॉक आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।


(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख