शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या टाटा कंज्यूमर में अब मुनाफावसूली करनी चाहिए या होल्ड करना बेहतर है?

अतुल मिनोचा  जानना चाहते हैं कि उन्हें टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) पिछले कुछ वर्षों में निवेशकों को शानदार रिटर्न देने वाले शेयरों में शामिल रहा है। कोविड से पहले करीब 273 रुपये के स्तर पर निवेश करने वाले निवेशकों को आज चार गुना से अधिक का रिटर्न मिल चुका है। हालांकि पिछले करीब दो वर्षों से यह शेयर एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जिसके चलते कई निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या अब मुनाफावसूली करनी चाहिए या फिर लंबी अवधि के लिए निवेश बनाए रखना बेहतर रहेगा।

टाटा कंज्यूमर को पारंपरिक FMCG कंपनियों की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। कंपनी का फोकस तेजी से बढ़ते फूड और बेवरेज सेगमेंट पर है, जहां लगातार अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। इसके अलावा कंपनी इनऑर्गेनिक ग्रोथ यानी अधिग्रहणों के जरिए भी अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है। पिछले तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजों में बिक्री और मार्जिन दोनों मजबूत रहे, जिससे कंपनी की कारोबारी गुणवत्ता पर भरोसा बढ़ा है। यह ऐसा शेयर नहीं है जो हर साल 25-30% की तेजी दिखाए, लेकिन यह एक मजबूत "कंपाउंडर" बनने की क्षमता रखता है। कंपनी के पास टाटा टी, टाटा सॉल्ट, संपन्न, टेटली, टाटा कॉफी और अन्य मजबूत ब्रांडों का बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसकी वजह से लंबे समय में कारोबार लगातार बढ़ने की संभावना बनी रहती है। मजबूत ब्रांड, व्यापक वितरण नेटवर्क और विस्तार की रणनीति इसे पोर्टफोलियो में लंबे समय तक रखने योग्य कंपनी बनाती है।

हालांकि एक चिंता का विषय इसका ऊंचा वैल्यूएशन जरूर है। विश्लेषकों के अनुसार कंपनी की गुणवत्ता के कारण निवेशक प्रीमियम देने को तैयार रहते हैं, इसलिए शेयर सस्ता नहीं दिखाई देता। इसके बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प माना जा रहा है। जिन निवेशकों का नजरिया तीन से पांच साल का है, उनके लिए फिलहाल निवेश बनाए रखना बेहतर रणनीति हो सकती है।


(शेयर मंथन, 09 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख