शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी में आगे क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए 2 साल से निवेश करने वालों के लिए क्या है रणनीति

सुषमा प्रजापति जानना चाहती हैं कि उन्हें एनबीसीसी  (NBCC) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी के पिछले दो तिमाहियों के नतीजे बहुत उत्साहजनक नहीं रहे हैं। लगातार सेल्स में गिरावट देखने को मिली है, हालांकि कंपनी के मार्जिन और मुनाफे में कुछ सुधार जरूर दिखा है। इसके बावजूद मौजूदा स्तर पर शेयर का वैल्यूएशन काफी ऊंचा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल NBCC लगभग 38 गुना प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) पर कारोबार कर रहा है, जबकि 30 से 35 गुना का वैल्यूएशन अधिक उचित माना जा सकता है। ऐसे में निकट अवधि में शेयर पर दबाव बना रह सकता है और निवेशकों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना चाहिए।

तकनीकी दृष्टि से विशेषज्ञों का मानना है कि 87 रुपये के आसपास शेयर को मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। यदि बाजार में बड़ी गिरावट आती है तो यह 77 रुपये तक भी फिसल सकता है, जहां पहले भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली थी। हालांकि यदि बाजार का माहौल सुधरता है और कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो जुलाई से अक्टूबर के बीच शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए फिलहाल धैर्य बनाए रखना बेहतर रणनीति हो सकती है।


(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख