अफजल अंसारी जानना चाहते हैं कि उन्हें टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि पावर सेक्टर की प्रमुख कंपनी टाटा पावर अगले एक वर्ष में निवेशकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखनी चाहिए, लेकिन इसके साथ कुछ अहम जोखिमों पर भी नजर बनाए रखना जरूरी होगा। फिलहाल शेयर का सबसे महत्वपूर्ण सपोर्ट 365 रुपये के आसपास है। यदि शेयर इस स्तर के नीचे क्लोजिंग देना शुरू करता है, तो कमजोरी बढ़ सकती है और यह 340 रुपये तक के सपोर्ट जोन में फिसल सकता है। इसलिए इस रेंज को निवेशकों के लिए निर्णायक स्तर माना जा रहा है।
तकनीकी चार्ट पर फिलहाल वेज (Wedge) पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है। शेयर की पिछली रिकवरी अपना लक्ष्य पूरा कर चुकी है और अब अगली बड़ी चाल या तो नए हाई की ओर होगी या फिर नए लो की तरफ। यदि शेयर 460–465 रुपये के ऊपर मजबूती से निकलता है तो एक नई तेजी की शुरुआत हो सकती है। वहीं, 340 रुपये के नीचे जाने पर लंबी अवधि की कमजोरी का संकेत मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को अगले कुछ महीनों तक इन प्रमुख स्तरों पर खास नजर रखने की सलाह दी जा रही है।
(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


