वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बीच भारतीय शेयर बाजार फिलहाल एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा समय में जल्दबाजी में बड़े दांव लगाने के बजाय अहम तकनीकी स्तरों पर नजर रखना ज्यादा जरूरी है। उनके अनुसार निफ्टी के लिए 24,600 का स्तर ऊपर की ओर पहला बड़ा ट्रिगर है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक नई तेजी की पुष्टि नहीं मानी जाएगी। वहीं नीचे की ओर 23,750 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। यदि निफ्टी इसके नीचे फिसलता है, तभी कमजोरी बढ़ने की आशंका बनेगी। फिलहाल बाजार सीमित दायरे में रह सकता है और निवेशकों को धैर्य के साथ अगले बड़े संकेतों का इंतजार करना चाहिए।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)