शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की अगली दिशा, कौन सा स्तर बन सकता है बड़ा संकेत?

आने वाले दिनों में भारतीय शेयर बाजार की चाल काफी हद तक ब्रेंट क्रूड की कीमतों पर निर्भर करेगी।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल यदि ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है, तो बाजार के लिए कोई बड़ी चिंता नहीं है। लेकिन यदि इसकी कीमत लगातार 80 डॉलर के ऊपर टिकने लगती है, तो बाजार इसे वैश्विक जोखिम का संकेत मान सकता है और बिकवाली बढ़ सकती है। बढ़ती तेल कीमतों का असर भारत के आयात बिल, महंगाई और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, जिससे निवेशकों की धारणा भी कमजोर हो सकती है। इसलिए कच्चे तेल की चाल पर लगातार नजर रखें और उसके आधार पर निवेश संबंधी फैसले लें।


(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख