शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन पेंट्स में 4 साल से फंसे निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति?

हरिहर जानना चाहते हैं कि उन्हें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि एशियन पेंट्स लंबे समय से भारतीय पेंट उद्योग का सबसे बड़ा और सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। जिन निवेशकों ने इसे ऊंचे स्तरों पर खरीदा था, उनके लिए पिछले चार साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि शेयर ने अपेक्षित रिटर्न नहीं दिया। हालांकि कंपनी का बिजनेस मॉडल अभी भी मजबूत है और पेंट की मांग लंबे समय में खत्म होने वाली नहीं है। रियल एस्टेट और री-पेंटिंग की बढ़ती गतिविधियों के कारण उद्योग में डिमांड रिवाइवल के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। मार्च तिमाही में कंपनी की बिक्री 9,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचना इसी सुधार का संकेत माना जा रहा है। ऐसे में यदि किसी निवेशक का नजरिया तीन से पांच साल का है तो वह धीरे-धीरे एक्सपोजर बढ़ाने पर विचार कर सकता है, लेकिन एकमुश्त बड़ी खरीदारी से बचना बेहतर रहेगा। कंपनी पैसा कमाती रहेगी, लेकिन निवेशकों के लिए असली सवाल यह है कि क्या मौजूदा वैल्यूएशन पर शेयर उतना ही अच्छा रिटर्न दे पाएगा।


(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!