शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी सेक्टर में निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

आईटी सेक्टर में हालिया तिमाही नतीजों के बाद बाजार की उम्मीदों से बेहतर संकेत मिले हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि 26,250 के ऊपर बने रहने पर आईटी इंडेक्स में 32,000 तक की तेजी की संभावना है। यह लगभग 10% की संभावित बढ़त को दर्शाता है। टीसीएस सहित कई कंपनियों के नतीजों ने यह संकेत दिया है कि आईटी सेक्टर में बड़ी निराशा की स्थिति नहीं है। यदि बैंकिंग और आईटी दोनों सेक्टर मजबूत प्रदर्शन करते हैं, तो निफ्टी में 5–7% तक की अतिरिक्त तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए आईटी सेक्टर निवेशकों के लिए आने वाले समय में आकर्षक अवसर प्रदान कर सकता है।


(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!