सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में हालिया तेजी के बाद अब निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए या कुछ और इंतजार करना बेहतर रहेगा।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि शेयर 38 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच चुका है, यानी इसमें करीब 50% की मजबूत तेजी आ चुकी है। इसके बाद अब शेयर में कूलिंग ऑफ और करेक्शन का दौर देखने को मिल रहा है। फिलहाल 50 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण रिस्क मैनेजमेंट जोन 45 से 47 रुपये के बीच दिखाई देता है। यदि शेयर इस दायरे में जाकर मजबूत सपोर्ट लेता है, तो दोबारा तेजी का दौर शुरू हो सकता है। वहीं, अगर यह 46 रुपये के नीचे टिकने लगता है, तो मौजूदा तेजी का एक चरण खत्म होने का संकेत मिल सकता है। विशेषज्ञ का कहना है कि नए निवेशकों के लिए अभी आंख बंद करके खरीदारी करने का समय नहीं है। बेहतर रणनीति यह होगी कि या तो शेयर 47 रुपये के आसपास आकर्षक वैल्यूएशन पर मिले, या फिर 55 रुपये के ऊपर मजबूत मोमेंटम के साथ ब्रेकआउट दिखाए। यानी निवेशकों को फिलहाल भाव या मोमेंटम इन दोनों में से किसी एक स्पष्ट संकेत का इंतजार करना चाहिए। वहीं जिन निवेशकों के पास पहले से सुजलॉन के शेयर हैं, उन्हें 46 रुपये के स्तर को अहम रिस्क मैनेजमेंट पॉइंट मानकर अपनी रणनीति बनानी चाहिए।
(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


