शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या 24,000 के नीचे फिसल सकता है निफ्टी?

शेयर बाजार में शुरुआती दबाव और घबराहट के बाद दोबारा संभाल देखने को मिली।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बाजार की इस चाल के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को एक अहम कारण माना जा रहा है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा स्थिति में निवेशकों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ब्रॉडर मार्केट में अभी भी गतिविधियां बनी हुई हैं और मिडकैप तथा स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती दिखाई दे रही है। ऐसे में कई निवेशकों के पोर्टफोलियो में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है।

निफ्टी के लिए फिलहाल 24,000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जब तक निफ्टी 24,000 के नीचे क्लोजिंग नहीं देता, तब तक मौजूदा अपट्रेंड को बरकरार माना जा सकता है। बाजार में थोड़ी और गिरावट आती है और निफ्टी 24,000 के आसपास पहुंचता है, तो इसे तत्काल बड़ी कमजोरी नहीं माना जाना चाहिए। 29 जुलाई की गैप-अप ओपनिंग वाले गैप को भरने की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि, 24,000 के नीचे टिकाऊ कमजोरी के लिए कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी, खासकर ब्रेंट के ट्रिपल डिजिट में जाने जैसी स्थिति अहम ट्रिगर बन सकती है।

तकनीकी नजरिए से भी निफ्टी में कई अहम संकेत दिखाई दे रहे हैं। इंडेक्स ने 200 डे मूविंग एवरेज से पलटाव किया है और इसके बाद 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास सपोर्ट लेने की कोशिश की है। हालांकि, मूविंग एवरेज को किसी निश्चित सपोर्ट की गारंटी नहीं माना जा सकता। इनका मुख्य काम बाजार की दिशा को समझने में मदद करना है। इसलिए अगर निफ्टी 24,000 के नीचे क्लोजिंग देता है, तो मौजूदा तेजी की संरचना पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है।

मौजूदा बाजार में निवेशकों के लिए सबसे अहम संदेश लॉन्ग टर्म सोच और धैर्य का है। गिरावट आने पर जल्दबाजी में घबराने के बजाय क्वालिटी स्टॉक्स पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं ट्रेडर्स के लिए 24,000 का क्लोजिंग बेसिस वाला स्तर रिस्क मैनेजमेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है। कुल मिलाकर बाजार में फिलहाल बड़ी कमजोरी का स्पष्ट संकेत नहीं है, लेकिन 24,000 के स्तर पर नजर रखना बेहद जरूरी होगा।


(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!