शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या मुंबई का री-डेवलपमेंट बाजार प्रणव कंस्ट्रक्शन के लिए बना रहेगा बड़ा ग्रोथ इंजन?

मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में री-डेवलपमेंट एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है और इसी अवसर पर फोकस कर रही है प्रणव कंस्ट्रक्शन लिमिटेड।

कंपनी का कारोबार साल 2012 में एक 30 यूनिट वाले प्रोजेक्ट से शुरू हुआ था और अब कंपनी के पोर्टफोलियो में 65 से अधिक प्रोजेक्ट हैं। इनमें 28 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, 20 प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं और करीब 17 प्रोजेक्ट आगामी हैं। कंपनी के मुताबिक उसका पूरा फोकस प्रॉपर्टी री-डेवलपमेंट पर है और वह मुंबई में स्मॉल और मीडियम साइज के प्रोजेक्ट्स को विकसित करती है। कंपनी खुद को एसेट-लाइट और कैपिटल-एफिशिएंट बिजनेस मॉडल वाली कंपनी के तौर पर पेश करती है।

कंपनी की रणनीति बड़े और लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर निर्भर रहने के बजाय मिडिल क्लास और एस्पिरेशनल होम बायर्स को ध्यान में रखकर छोटे और मध्यम आकार के कई प्रोजेक्ट्स को एक साथ विकसित करने की है। कंपनी का कहना है कि उसके प्रोजेक्ट्स अलग-अलग माइक्रो मार्केट्स में फैले हुए हैं, जिससे किसी एक प्रोजेक्ट पर अत्यधिक निर्भरता कम होती है। फिलहाल कंपनी 14 माइक्रो जियोग्राफी में मौजूद है और अभी पूरे मुंबई बाजार को कवर नहीं किया गया है। कंपनी के अनुसार उसके पास 20 निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स में करीब 1.6-1.8 मिलियन वर्गफुट का कंस्ट्रक्टेबल एरिया है, जबकि 17 आगामी प्रोजेक्ट्स में लगभग 2 मिलियन वर्गफुट का कंस्ट्रक्टेबल एरिया है। ऐसे में कंपनी के लिए मुंबई के भीतर ही विस्तार की काफी गुंजाइश दिखाई देती है।


(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख