शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसबीएफसी फाइनेंस शेयर में ब्रेकआउट के बाद क्या करें?

एसबीएफसी फाइनेंस के शेयर में हाल में ब्रेकआउट देखने को मिला है और स्टॉक लगातार हाई वॉल्यूम पर कारोबार कर रहा है।

निवेशक रुचिका ने बताया कि उन्होंने इस शेयर के 2,000 शेयर 99 रुपये के भाव पर खरीदे हैं और अब जानना चाहती हैं कि आगे किन स्तरों और लक्ष्यों पर नजर रखनी चाहिए। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि एसबीएफसी फाइनेंस एक हाई-क्वालिटी NBFC है और इसे लगातार ट्रैक किया जाता है। हालांकि, शेयर में तेजी के साथ वैल्यूएशन भी एक अहम चुनौती बनता जा रहा है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो शेयर में ब्रेकआउट दिखाई दे रहा है, लेकिन ब्रेकआउट के बाद थ्रोबैक भी देखने को मिला है। ऐसे में अब आगे की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि शेयर किस तरह हायर हाई और हायर लो बनाता है। विशेषज्ञ के मुताबिक, मौजूदा सेटअप में 90 रुपये का स्तर बेहद अहम है। जब तक शेयर 90 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक ब्रेकआउट को कायम माना जा सकता है और शेयर में आगे बढ़ने की गुंजाइश बनी रहती है।

इसके ऊपर शेयर के लिए 100 रुपये का स्तर मनोवैज्ञानिक तौर पर अहम है। इसके अलावा 102-103 रुपये के आसपास भी शेयर को पहले रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। फरवरी के बाद कई मौकों पर शेयर इस जोन के ऊपर गया, लेकिन वहां टिकाऊ क्लोजिंग नहीं दे पाया। इसलिए 100-103 रुपये का क्षेत्र शेयर के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन माना जा सकता है। अगर शेयर इस जोन को मजबूती से पार करता है और ऊपर टिकता है, तो आगे की तेजी का रास्ता खुल सकता है।

डेली चार्ट पर 102 से 108 रुपये के आसपास का जोन शेयर की अगली चाल को समझने के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि, केवल एक दिन की तेजी को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि पूरा ब्रेकआउट सफल हो चुका है। ब्रेकआउट की पुष्टि के लिए जरूरी है कि शेयर ऊपर के स्तरों पर टिके और लगातार हायर हाई तथा हायर लो बनाता रहे।

ऐसे में 99 रुपये के भाव पर खरीदे गए निवेशक के लिए सबसे अहम बात यह होगी कि वह केवल ऊपर के संभावित लक्ष्य पर ध्यान न देकर रिस्क मैनेजमेंट पर भी नजर रखे। विशेषज्ञ ने 90 रुपये को ब्रेकआउट का रिस्क मैनेजमेंट लेवल बताया है। अगर शेयर दोबारा 90 रुपये के नीचे चला जाता है, तो मौजूदा ब्रेकआउट फेकआउट में बदल सकता है। इसलिए इस स्तर के नीचे कमजोरी आने पर सावधानी बढ़ाना जरूरी होगा।


(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख