शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या 23,500 के नीचे निफ्टी में निवेशकों को घबराने की जरूरत है?

निफ्टी में हालिया कमजोरी के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाजार का अगला महत्वपूर्ण स्तर क्या होगा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि मौजूदा स्तर पर निफ्टी को जून के निचले स्तरों के आसपास सपोर्ट मिल रहा है। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो नजर अप्रैल के बॉटम यानी करीब 22,200 के आसपास जा सकती है। हालांकि, बाजार के ओवरसोल्ड जोन में पहुंचने के कारण मौजूदा स्तरों से वापसी की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व से जुड़े फैसले के कारण भी बाजार में अचानक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञ ने निफ्टी के वैल्यूएशन को लेकर एक अलग गणना भी रखी। उनके मुताबिक वित्त वर्ष 2028 के लिए करीब 1,375 रुपये के ईपीएस का अनुमान लिया जाए और निफ्टी को 17 गुना वैल्यूएशन दिया जाए तो स्तर करीब 23,500 के आसपास आता है। वहीं 16 गुना वैल्यूएशन पर यह करीब 22,000 के आसपास बैठता है। इसी आधार पर उन्होंने कहा कि 23,500 के नीचे भी पूरी तरह निवेशित रहने में परेशानी नहीं होनी चाहिए, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार वहां से 1,000 से 1,500 अंक और नीचे नहीं जा सकता।

उनका जोर इस बात पर था कि गिरते बाजार में हर बार नए तकनीकी सपोर्ट तलाशने के बजाय निवेशकों को फंडामेंटल गणना पर ध्यान देना चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान यह देखना जरूरी है कि किस स्तर पर कंपनियों की कमाई और वैल्यूएशन के आधार पर निवेश का लॉजिक बनता है। इस नजरिए से 23,500 के आसपास का स्तर बाजार के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। हालांकि, आगे की दिशा वैश्विक घटनाओं और खासकर अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर भी निर्भर कर सकती है।


(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!