सुजलॉन एनर्जी में 45 रुपये के भाव पर 4,600 शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए मौजूदा स्तर काफी अहम हैं।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस शेयर में आगे की चाल को समझने के लिए इसके पुराने प्राइस मूवमेंट और महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल पर ध्यान देना जरूरी है। पहले भी सुजलॉन के लिए 35–37 रुपये के स्तर का जिक्र किया था और उनका मानना है कि शेयर को इस दायरे में मजबूत सपोर्ट मिलना चाहिए।
तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, सुजलॉन के शेयर में पहले करीब 5 रुपये के स्तर से तेजी शुरू हुई थी, जो बढ़कर 50 रुपये तक पहुंची। इसके बाद शेयर में करेक्शन देखने को मिला और कीमत घटकर 35 रुपये के आसपास आ गई। मौजूदा करेक्शन के दौरान 35–37 रुपये का दायरा काफी महत्वपूर्ण है। शेयर को इस स्तर के आसपास टिकना चाहिए, क्योंकि इसके नीचे फिसलने पर गिरावट और बढ़ सकती है।
हाल में सुजलॉन ने 36.31 रुपये का निचला स्तर बनाया है। ऐसे में 35–36 रुपये के स्तर को रिस्क मैनेजमेंट के लिहाज से अहम माना जा सकता है। हालांकि, अभी शेयर में तेजी का ट्रेंड स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहा है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि शेयर का करेक्शन पूरा हो चुका है। आने वाले समय में शेयर की चाल से ही इसकी दिशा का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकेगा।
यदि सुजलॉन का शेयर 35–36 रुपये के सपोर्ट जोन को तोड़कर नीचे टिकता है, तो इसमें गिरावट और बढ़ने की आशंका है। ऐसी स्थिति में शेयर में करीब 10 रुपये तक की अतिरिक्त गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए निवेशकों को इस स्तर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके विपरीत, यदि शेयर इस दायरे में टिकता है, तो इसमें ऊपर की ओर दोबारा बढ़ने की कोशिश देखने को मिल सकती है।
(शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


