शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या बैंकिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की बड़ी कंपनियां अगली तेजी में बनेंगी बाजार की पसंद?

बाजार विशेषज्ञ विजय चोपड़ा का मानना है कि मौजूदा अनिश्चित वैश्विक माहौल में कुछ ऐसे सेक्टर हैं, जिनकी मांग और कारोबार की संभावनाएं उन्हें अपेक्षाकृत मजबूत बनाती हैं।

बैंकिंग सेक्टर में उन्होंने ICICI Bank, SBI और Indian Bank को पसंद किया है। उनके मुताबिक, बैंकिंग सेवाओं की जरूरत अर्थव्यवस्था में हमेशा बनी रहती है और इन चुनिंदा बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में भी उन्हें आगे अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं। उन्होंने चारपहिया वाहनों में Maruti Suzuki और दोपहिया वाहनों में TVS Motors तथा Bajaj Auto का उल्लेख किया। उनका कहना है कि भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद को समझने वाली बड़ी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग का लाभ उठा सकती हैं। Hero MotoCorp भी EV क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। हालांकि, उन्होंने Ola Electric को अपनी पसंद में शामिल नहीं किया, क्योंकि कंपनी के कैश फ्लो और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौतियां हैं। विजय चोपड़ा के मुताबिक, बाजार में जब गिरावट के बाद दोबारा तेजी आती है, तो अक्सर बड़ी और स्थापित कंपनियां पहले बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इसलिए मौजूदा अनिश्चितता में निवेशक स्मॉलकैप और मिडकैप के बजाय मजबूत लार्जकैप कंपनियों पर भी ध्यान दे सकते हैं।


(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!