शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार 06 दिसंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता (J Jayalalitha) के पार्थिव शरीर को आज शाम मरीना बीच पर दफना दिया गया। ओ पन्नीरसेल्वम (Panneerselvam) ने जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद सँभाल लिया है।

जे जयललिता का चेन्नई के अपोलो अस्पताल में सोमवार की रात निधन हुआ। वे 68 वर्ष की थीं और पिछले करीब तीन माह से अस्पताल में भर्ती थीं।
जस्टिस जगदीश सिंह खेहर (Jagdish Singh Khehar) भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश टी एस ठाकुर 3 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी (Demonetization) का फैसला राजनीतिक दलों की राय पर नहीं, बल्कि कुछ बड़े उद्योगपतियों की राय पर लिया है।
तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु करमापा (Karmapa) के अरुणाचल दौरे पर चीन (China) ने उम्मीद जतायी है कि नयी दिल्ली ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे सीमा विवाद जटिल बन जाये।
मायावती (Mayawati) ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे अपने बयानों में हाथियों की बात करके बसपा के चुनाव चिह्न का मुफ्त में प्रचार कर रहे हैं।
पंजाब में निहाल सिंह वाला से विधायक राजिंदर कौर भागिके और बाघापुराना से विधायक महेश इंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
अमेरिकी संसद के विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष टेड पो (Ted Poe) ने कहा है कि हक्कानी नेटवर्क (Haqqani Network) के खिलाफ कार्रवाई करने तक पाकिस्‍तान को अमेरिकी करदाताओं का एक डॉलर भी नहीं मिलना चाहिए।
पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir singh Badal) ने मंगलवार को कहा है कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी 10 सीटें भी हासिल नहीं कर सकेगी। नयी दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत के सरकारी आवास रुजवेल्ट हाउस (Roosevelt House) को वर्ष 2000 में आरंभ किये गये ह्वाइट हाउस मिलेनियम प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख