शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार 25 जुलाई : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने आज संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने शपथ लेने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गयी। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भाषण दिया।

मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) ने फैसला सुनाते हुए तमिलनाडु के स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य कर दिया है।

डोकलाम (Doklam) विवाद के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया है कि भारत ने चीनी सीमा में घुसने की बात मान ली है।
देश में गोला-बारूद की कमी को लेकर विपक्ष की ओर से उठाये गये सवालों के जवाब में केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने संसद को भरोसा दिया है कि भारतीय सेना पर्याप्त उपकरणों से सुसज्जित है।
केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 381 अधिकारियों और 24 आईएएस अधिकारियों को खराब प्रदर्शन के लिए दंडित किया है।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के मुखिया मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि अगर पाकिस्तान में एक असली नेता आ जाये, तो भारत को तीन-चार दिन में ही सबक सिखा देंगे।
अदालत की अवमानना मामले में छह महीने जेल की सजा काट रहे कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी. एस. कर्णन (C. S. Karnan) ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सजा माफ करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दारोगा भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। 3307 पद के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में हुई धाँधली की जाँच उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) करेगी।
मंगलवार सुबह मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार मंजिला मकान गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी, जबकि काफी लोगों के अब भी मलबे में फँसे होने की आशंका है।
जाने-माने वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल (Yash Pal) का सोमवार (24 जुलाई) की रात को उत्तर प्रदेश के नोएडा में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख