शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार 07 अगस्त : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सभी छह विधायक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये। इन विधायकों ने हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी व्हिप को दरकिनार करते हुए राजग उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के पक्ष में वोट दिया था।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार राज्य में धारा 35ए हटाने की कोशिश करती है, तो जनता बगावत पर उतारू हो जायेगी।
दक्षिण कश्मीर के माछिल सेक्टर में एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाँच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी ईश सिंघल ने आरोप लगाया कि मीडिया पूरे मामले का ट्रायल कर रहा है।
चालीस दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा सोमवार को पारंपरिक छड़ी पूजन के साथ संपन्न हो गयी है। इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2.6 लाख तक पहुँच गयी।
केंद्र सरकार ने अदालत में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे को समर्थन देने वाला हलफनामा वापस लेने का फैसला किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस अभी अस्तित्व के संकट से गुजर रही है।
पाँच अगस्‍त 2017 तक कुल 2,82,92,955 लोगों ने अपना आय कर रिटर्न दाखिल किया है। रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्‍या में पिछले साल की तुलना में 24.7% की वृद्धि दर्ज की गयी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधार समेत अन्य मसलों के विरोध में 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने एक स्वर में चीन की निंदा की है और दक्षिण चीन सागर में चीन की नीति की विस्तारवादी करार देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया है।
भाई-बहन के पावन स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन आज हर्षोल्लोस के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख