शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार 10 अगस्त : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

डोकलाम (Doklam) पर चीन की ओर से किये गये दावे को गुरुवार को भूटान ने जोरदार तरीके से खारिज कर दिया। इससे पहले चीन ने दावा किया था कि डोकलाम को चीन का हिस्सा मानने के लिए भूटान तैयार हो गया है।

मनी लॉन्डरिंग के मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को हसन अली से संबंधित कई जगहों पर छापे मारे।

सऊदी अरब से बुधवार को भारत प्रत्यर्पित किये गये अल-कायदा (Al-Qaeda) के संदिग्ध आतंकवादी जीशान अली को गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मामले की शुक्रवार यानी 11 अगस्त से उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी। सुनवाई करने के लिए न्यायालय की तीन सदस्यों की पीठ बनायी गयी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस को हकीकत से आँखें चुराने के बजाय अब सच्चाई समझने की जरूरत है।
आईएनएक्स मीडिया मामले में मद्रास उच्च न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी किये गये लुकआउट नोटिस पर अंतरिम रोक लगा दी है।
चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में आरोपी विकास बराला को गुरुवार को चंडीगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया।
सेबी मामले में सहारा ने एंबी वैली (Amby Valley) की नीलामी पर रोक लगाने की माँग की थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने ठुकरा दिया है। एंबी वैली की नीलामी का नोटिस 14 अगस्त को आना है।
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT ) ने बिल्डर जेपी इन्फ्राटेक (JP Infratech) को दिवालिया घोषित कर दिया है। कंपनी के ऊपर इस समय लगभग 8,365 करोड़ रुपये का कर्ज है।
राज्य सभा से अपनी विदाई के समय भाषण देते हुए निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) ने कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा काफी जरूरी है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख