शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार 19 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कास्कर (Iqbal Kaskar) को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कास्कर को उसकी बहन हसीना पारकर के घर से सोमवार की रात हिरासत में लिया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditya Nath) ने छह महीनों की अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा है कि राज्य में मार्च 2017 के बाद कोई दंगा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार ने 86 लाख किसानों का फसली कर्ज माफ किया है।
गुजरात के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने कहा है कि वह विधान सभा के चुनाव में तीसरे मोर्चे को समर्थन देंगे, हालाँकि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाघेला ने 21 जुलाई को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था।
अमेरिका ने एच- वनबी वीजा (H1-B visa) की सभी श्रेणियों में प्रीमियम प्रॉसेसिंग फिर से आरंभ कर दी है। पाँच महीने पहले अमेरिकी सरकार ने बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद इसे स्थगित कर दिया था।
उत्तर कोरिया (North Korea) के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के नये प्रतिबंधों की कड़ी निन्दा करते हुए चेतावनी दी है कि दबाव और अधिक प्रतिबंधों से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इससे उसके परमाणु कार्यक्रमों को और तेजी मिलेगी।
मयनमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) ने कहा है कि रोहिंग्या (Rohingya) समुदाय के लोग आतंकवादी हमलों में शामिल हैं। सू की ने कहा कि रोहिंग्या को मयनमार में संरक्षण दिया गया, लेकिन इन लोगों ने यहाँ ही आतंकी हमले करा दिये।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ 25 अगस्त को पंचकूला में भीड़ को कथित रूप से हिंसा के लिए उकसाने के मामले में पंचकूला के सेक्टर पाँच थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।
मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु प्रसार से जुड़ी गतिविधियों की जाँच कर इसके जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों के मुताबिक वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की फंडिंग से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों से इकबालिया बयान दर्ज कराने में कामयाब रही है।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि भारतीय रेलवे आगामी त्यौहारों के दौरान देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़ियाँ चलायेगी और इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर खास ध्यान दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!