शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार 18 दिसंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

पिछले 22 साल से सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गुजरात विधान सभा चुनाव (Gujarat assembly elections) में बहुमत हासिल हो गया है।

सोमवार को हुई मतगणना में पार्टी को 99 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली हैं।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और गुजरात विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है। राहुल गाँधी ने 16 दिसंबर को ही पार्टी का अध्यक्ष पद सँभाला है।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है। नतीजों के मुताबिक पार्टी को 44 सीटें, जबकि कांग्रेस को 21 सीटें मिली हैं।
गुजरात चुनाव में जीत हासिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट किया, 'जीता विकास, जीता गुजरात।' हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विजय के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 19 राज्यों में सत्ता में है, जबकि कांग्रेस कर्नाटक, पंजाब, मेघालय और मिजोरम तक सिमट गयी है।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) ने कहा कि विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत ईवीएम के कारण हुई है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) की विश्वसनीयता पर फिर संदेह जाहिर किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि गुजरात ने 2019 के चुनाव के लिए बिल्ली के गले में घंटी बाँध दी है।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) सुजानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजिन्दर राणा से चुनाव हार गये हैं।
इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने फिलीस्तीनी इलाके में चरमपंथी संगठन हमास (Hamas) के ठिकाने को निशाना बनाया। अमेरिका द्वारा येरुशलम को इसराइल (Israel) की राजधानी के तौर पर मान्यता दिये जाने के बाद से क्षेत्र में फिर से टकराव आरम्भ हो गया है।
मुंबई के साकी नाका-कुर्ला क्षेत्र में खैरानी मार्ग पर स्थित एक दुकान में भीषण आग लगने से इसमें काम करने वाले 12 लोगों की मृत्यु हो गयी।
भारतीय रेलवे ने बिजली इंजनों को यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली से लैस करने के लिए 12,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 139 अंक चढ़ कर 33,602 पर, जबकि निफ्टी 55 अंकों की तेजी के साथ 10,389 पर रहा। बीएसई सेंसेक्स में सोमवार के सत्र के दौरान 1,200 से अधिक अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!