शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार 06 सितंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए कहा कि समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर माना जायेगा।

उच्चतम न्यायालय में इस बात पर बहस 17 जुलाई को पूरी हो गयी थी कि समलैंगिकता को अपराध माना जाये या नहीं। उसके बाद न्यायालय ने निर्णय सुरक्षित रख लिया था।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को तेलंगाना विधान सभा को समय से पहले ही भंग करने की सिफारिश कर दी। याद रहे कि विधान सभा का कार्यकाल अभी आठ महीने बाकी था।
गुरुवार को उच्चतम न्यायालय ने भीमा कोरेगाँव हिंसा मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर तक के लिए टाल दी। तब तक इस मामले में गिरफ्तार पाँचों आरोपी नजरबंद रहेंगे।
भारत और फ्रांस ने मानव को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन गगनयान पर मिल कर काम करने से संबंधित एक समझौते पर गुरुवार को दस्तखत किये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से साल 2022 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की बात कही थी।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद की घोषणा की है। गुरुवार को पेट्रोल (Petrol) की कीमत मुंबई में 87 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गयी।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को राजस्थान गौरव यात्रा के आरंभ में गुरु जम्भेश्वर महाराज की समाधि के दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आयेगी और मुख्यमंत्री भी वही बनेंगी।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर लाये गये अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के विरोध में गुरुवार को बुलाये गये भारत बंद का उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में व्यापक असर दिखा, वहीं कई राज्यों में इसका मिला-जुला असर रहा।
नयी दिल्ली में गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच पहली बार हुई टू प्लस टू वार्ता के बाद पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए न हो।
केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों और ई-वाहनों को परमिट संबंधी आवश्यकताओं से छूट देने का निर्णय किया गया है।
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 224.50 अंक या 0.59% की मजबूती के साथ 38,242.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 59.95 अंक या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 11,536.90 पर रहा। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"