शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आगे बाजार के अच्छे प्रदर्शन की आशा

surendra goelसुरेंद्र कुमार गोयल
निदेशक, बोनांजा पोर्टफोलिओ
भारतीय बाजार के लिए चिंता के मुख्य बिंदु कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, रुपये की कमजोरी, फेडरल दरों में वृद्धि की आशंका आदि हैं।

साथ ही बाजार की नजर है कि जीएसटी पर किस तरह अमल होता है, विमुद्रीकरण के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था कैसे पटरी पर आती है और उत्तर प्रदेश एवं पंजाब जैसे कुछ राज्यों में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सकारात्मक बात यह है कि संसद में विपक्षी दलों के लगातार नकारात्मक रुख के बावजूद सरकार नियमित रूप से सुधारों को आगे बढ़ा रही है। मुद्रास्फीति भी नियंत्रण में है। हमारे बाजार ने पिछले दो कैलेंडर वर्षों में बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया है, इसलिए अब बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद ज्यादा है। मौजूदा स्तरों से गिरावट की गुंजाइश सीमित है और उच्च प्रतिफल की उम्मीद की जा सकती है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!