शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

05 जुलाई को पेश किया जायेगा पूर्ण बजट

मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होते ही नवनिर्वाचित लोकसभा के पहले संसदीय सत्र की घोषणा कर दी गयी है।

संसद का पहला सत्र, जो कि बजट सत्र होगा, 17 जून से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। सत्र में 05 जुलाई को पूर्ण बजट पेश किया जायेगा, जबकि इसके एक दिन पहले यानी 04 जुलाई को आर्थिक सर्वे संसद के पटल पर रखा जायेगा।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया है कि 19 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। वहीं 20 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण होगा।
गौरतलब है कि मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में 01 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। उस समय अरुण जेटली के अस्वस्थ होने के कारण वित्त मंत्रालय संभाल रहे पीयूष गोयल ने अतंरिम बजट पेश किया था।
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार को जोरदार जीत मिली है। इसके बाद गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नयी सरकार के प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवायी।
गौरतलब है कि नयी सरकार में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाया गया है। यह भारत के इतिहास में पहली बार है कि जब किसी महिला को वित्त मंत्रालय की पूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। अब वे 5 जून को वह अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख