शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार के अगले पाँच वर्षों के लक्ष्य का खाका है यह बजट- संजीव बजाज

आम बजट 2019-20 पर विचार व्यक्त करते हुए सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष और बजाज फिनसर्व के प्रबंध निदेशक संजीव बजाज ने कहा है कि नयी सरकार का पहला बजट अगले पाँच वर्षों के लिए सरकार के संपूर्ण विचार का खाका खींचता नजर आता है, जिसमें बुनियादी ढाँचे, निवेश, सरकार के विनिवेश कार्यक्रम से लेकर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों में बदलाव तक शामिल हैं।

इस बजट में इंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्ट-अप, डिजिटल इंडिया और एमएसएमई पर काफी स्पष्ट जोर है, जो भारत के विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। विश्व स्तरीय संस्थानों की स्थापना की सोच देख कर काफी खुश हूँ। दुनिया के शीर्ष 200 संस्थानों में अब भारत के तीन संस्थान शामिल हैं। यह देखना अहम होगा कि इन सारी चीजों को सरकार जमीन पर कैसे उतारती है क्योंकि वह प्रक्रिया ही विचारों और कार्यों के बीच का अंतर जाहिर करेगी। बजट स्पष्ट तौर पर तुरंत रोजगार के सृजन, भूमि सुधारों, श्रम सुधारों और छोटी व लंबी दोनों अवधि के लिए नकदी की उपलब्धता पर ध्यान देता है। इसी से अर्थव्यवस्था को अगले पाँच वर्षों में 8% के सीएजीआर से बढ़ाने और इसे पाँच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2019)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख