शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 426 अंक चढ़ा

एशियाई शेयर बाजारों में आज हरियाली छायी रही।

आज हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़त गया। वैसे-वैसे इस सूचकांक की मजबूती भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 426 अंकों यानी 1.81% की बढ़त के साथ 23,909 पर बंद हुआ। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 1.78%, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.11% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.83% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.47% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.11% की मजबूती रही। चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.36% और जर्मनी (Germany) का डैक्स (DAX) में 0.05% की कमजोरी है, जबकि ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.65% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!