शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 112 अंक चढ़ा

जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में आज मजबूती रही।

आज सुबह निक्केई की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में दिनभर हरे निशान पर ही एक दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 112 अंक यानी 1.08% की तेजी के साथ 10,543 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.44% की बढ़त रही। अन्य एशियाई शेयर बाजार आज बंद रहे।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:17 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.39%, ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.32% और जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.32% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!