शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीबी रियल्टी (DB Realty) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में डीबी रियल्टी लिमिटेड (DB Realty Ltd) के शेयर में तेज गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 109.70 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और सुबह 10:30 बजे यह 24.75 रुपये यानी 18.05% की कमजोरी के साथ 112.35 रुपये पर है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 137.10 रुपये पर बंद हुआ था।
डीबी रियल्टी के बारे में खबर है कि कंपनी के प्रबंध निदेशक शाहिद बलवा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद बलवा पर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में शामिल होने का आरोप है। शाहिद बलवा की गिरफ्तारी मुंबई से हुई है। सीबीआई उन्हें दिल्ली ले गयी है। सीबीआई की प्रवक्ता विनीता ठाकुर ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख