शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीईसीके (TECK) क्षेत्र ने किया दोपहर बाद के कारोबार में कमजोर

यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख कायम है।

यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.68%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.24% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.49% की गिरावट है।   
दोपहर 2:50 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 98 अंक की कमजोरी के साथ 17,495 पर है। निफ्टी (Nifty) 16 अंक की गिरावट के साथ 5,237 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.68% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.12% और बीएसई मिडकैप में 0.82% की गिरावट है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के सूचकांकों में मिला-जुला रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट टीईसीके सूचकांक (TECK Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 1.6% नीचे है। सेंसेक्स के 14 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 16 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट एसबीआई में है। इसका शेयर 3.35% नीचे है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!