शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में कैर्न इंडिया लिमिटेड (Cairn India Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 330 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:42 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.90% की बढ़त के साथ 329.40 रुपये पर है।
कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 591% बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2010.12 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 290.96 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 3130.60 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 595.31 करोड़ रही थी। अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी की प्रति शेयर आमदनी यानी ईपीएस 1.53 से बढ़कर 10.59 हो गयी। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!