शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) – निफ्टी (Nifty) में तेजी

यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चले गये हैं।

यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.44%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.16% और ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.07% की गिरावट है।   
दोपहर 2:55 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 195 अंक की मजबूती के साथ 17,658 पर है। निफ्टी (Nifty) 70 अंक की बढ़त के साथ 5,296 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.71% की तेजी दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 2.27% और बीएसई मिडकैप में 2.81% की बढ़त है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के धातु, टीईसीके और आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.94% नीचे है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 11 शेयरों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती जयप्रकाश एसोसिएट्स में है। इसका शेयर 6.17% ऊपर है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख