शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई (ICICI), एलएंडटी (L&T) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को

आज सेंसेक्स (Sensex) की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) और एचडीएफसी (HDFC) का रहा।

सेंसेक्स को आईसीआईसीआई बैंक से 58 अंक, लार्सन एंड टुब्रो से 41 अंक और एचडीएफसी से 38 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके एसबीआई ने 32 अंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 25 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के कुल 21 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 9 शेयर लाल निशान में रहे। इसे इन्फोसिस ने 10 अंक की चपत लगायी। सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर रहा। यह 5.60 रुपये यानी 7.35% की तेजी के साथ 81.75 रुपये पर आ गया। रिलायंस इन्फ्रा को 5.20%, आईसीआईसीआई बैंक को 4.17%, लार्सन एंड टुब्रो को 3.99%, एचडीएफसी को 3.89%, टाटा मोटर्स को 3.79%, बजाज ऑटो को 3.54%, एसबीआई को 3.52%, एनटीपीसी को 3.49% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 3.01% का फायदा हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.14%, मारुति सुजुकी में 2.12%, एचडीएफसी बैंक में 2.06%, हीरो होंडा में 1.39%, ओएनजीसी में 1.37% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.21% की तेजी रही। विप्रो में 0.89%, डीएलएफ में 0.84%, सिप्ला में 0.71%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 0.62% और जिंदल स्टील में 0.55% की मजबूती रही। दूसरी ओर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 2.27%, टाटा पावर को 1.59%, भारती एयरटेल को 1.08% और हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1.03% का घाटा सहना पड़ा। टाटा स्टील में 0.79%, इन्फोसिस में 0.51%, बीएचईएल में 0.28%, आईटीसी में 0.22% और टीसीएस में 0.11% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!