शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,456 पर, सेंसेक्स (Sensex) 473 अंक उछला

मजबूत वैश्विक संकेतों और महँगाई दर में कमी आने की खबर की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने आज अच्छी बढ़त दर्ज की।

सेंसेक्स (Sensex) ने 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। निफ्टी (Nifty) ने भी 5,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।
बीएसई सेंसेक्स 473 अंक यानी 2.67% की मजबूती के साथ 18,202 पर रहा। निफ्टी 146 अंक यानी 2.75% की बढ़त के साथ 5,456 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 3.11% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 3.94% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के तीसरे घंटे में सेंसेक्स ने 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार लिया। निफ्टी ने भी 5,400 के स्तर के ऊपर चला गया। महँगाई दर में कमी आने की खबर ने बाजार को और बल प्रदान किया। जनवरी 2011 में महँगाई दर 8.23% रही है। दिसंबर 2010 में यह दर 8.43% थी। यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 18,227 और निफ्टी 5,464 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी तेजी के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स सूचकांक में सबसे ज्यादा 5.26% तेजी रही। ऑटो को 3.79%, धातु को 3.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 3.40%, बैंकिंग को 3.37%, पावर को 3.02%, एफएमसीजी को 2.79%, पीएसयू को 2.37%, आईटी को 2.12%, टीईसीके को 2.06%, रियल्टी को 2.01% और हेल्थकेयर को 1.97% का फायदा हुआ। तेल-गैस में 0.97% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!