शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार कमजोर, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह हल्की गिरावट है।

सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) भी कमजोर है।
जापान का निक्केई (Nikkei) हल्की बढ़त के साथ खुलने के बाद लाल निशान में फिसल गया है। बाजार में कल की अच्छी तेजी के बाद आज मुनाफावसूली का दबाव है। दूसरे एशियाई बाजारों में भी कारोबार बेहद सीमित दायरे में है।
निक्केई में करीब 0.05% की मामूली गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.14% नीचे है। ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.05% कमजोर है। कॉस्पी (Kospi) में करीब 0.45% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स(Straits Times) में 1 अंक से कम की कमजोरी के साथ सपाट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) के बंद स्तर के मुकाबले अभी 9 अंक की  गिरावट के साथ 5,446 पर है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"