शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस (Reliance), आईसीआईसीआई (ICICI) ने चढ़ाया सेंसेक्स (Sensex) को

आज सेंसेक्स (Sensex) की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) का रहा।

सेंसेक्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज से 60 अंक, आईसीआईसीआई बैंक से 30 अंक और टाटा मोटर्स से 14 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा एसबीआई ने 13 अंक और एचडीएफसी ने भी 8 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 16 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 14 शेयर घाटे में रहे। लार्सन एंड टुब्रो के शेयर ने 24 अंक की चपत लगायी।
सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर रहा। यह 4.05 रुपये यानी 4.16% की तेजी के साथ 101.45 रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2.90%, टाटा मोटर्स को 2.41%, बजाज ऑटो को 2.16%, टाटा पावर को 2.14%, आईसीआईसीआई बैंक को 2.02%, एनटीपीसी को 1.54%, एसबीआई को 1.38%, मारुति सुजुकी को 1.34%, ओएनजीसी को 1.13% और रिलायंस इन्फ्रा को 1.12% का फायदा हुआ। एचडीएफसी में 0.77%, भारती एयरटेल में 0.44%, जिंदल स्टील में 0.26% और एचडीएफसी बैंक में 0.17% की मजबूती रही। विप्रो 0.02% की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, जयप्रकाश एसोसिएट्स को 3.04%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 2.96%, डीएलएफ को 2.80%, बीएचईएल को 2.45%, लार्सन एंड टुब्रो में 2.16%, महिंद्रा एंड महिंद्रा को 1.81%, टीसीएस को 1.50% और सिप्ला को 1.02% का घाटा सहना पड़ा। हीरो होंडा में 0.81%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 0.52%, आईटीसी में 0.44%, टाटा स्टील में 0.43%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.31% और इन्फोसिस में 0.11% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!